HIV पॉजिटिव निकला सनकी,कई राज उगले
HIV पॉजिटिव निकला सनकी,कई राज उगले
भोपाल । मध्य प्रदेश भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित इकोलॉजिकल पार्क हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। पुलिस रिमांड में आरोपी ने दावा किया कि वर्ष 2018 में जेल से बाहर आने के बाद वह अधिकतर समय सड़कों पर ही गुजारता था और स्थायी रूप से घर में नहीं रहता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी दावा किया कि अब तक उसके करीब 100 पुरुषों और 15 महिलाओं से संबंध रहे हैं। उसके अनुसार, वह मुख्य रूप से सड़क किनारे रहने वाले या खुले स्थानों पर सोने वाले लोगों के संपर्क में आता था। आरोपी ने यह भी कहा कि कई बार वह लोगों को शराब पिलाता था ताकि बाद में यदि कोई शिकायत करे तो उसकी बात पर आसानी से विश्वास न किया जाए। पुलिस फिलहाल इन दावों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में रहा और उसके दावों में कितनी सच्चाई है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक की जांच में किसी महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।
इससे पहले पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर हत्या की वारदात का रीक्रिएशन भी करा चुकी है, जहां उसने घटना को अंजाम देने के तरीके के बारे में जानकारी दी। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम कर चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। वर्ष 2022-23 के दौरान एक मामले में जेल में उसकी मेडिकल जांच हुई थी, जिसमें उसके HIV पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा किए गए दावों के पीछे कोई विशेष उद्देश्य या आपराधिक मंशा तो नहीं थी। मामले की जांच लगातार जारी है और जरूरत पड़ने पर आरोपी की रिमांड अवधि बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है।

0 Response to " HIV पॉजिटिव निकला सनकी,कई राज उगले "
एक टिप्पणी भेजें