-->

Translate

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

पुलिस कस्टडी में मौत, मचा हड़कंप


  पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत
               थाने में मचा हड़कंप​​​​​​​
रतलाम । एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नामली थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे हे।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक पर उसकी अपनी ही 16 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में युवक से पूछताछ करने थाने लाई थी, तभी थाना परिसर में गुरुवार सुबह उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।
                 FSL टीम मौके पर

​कस्टडी में मौत की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए​एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल,​ एसडीओपी किशोर पाटनवाला, ​एसडीओपी अजय सारवान, ​एफ़एसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रशासन इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।​

           पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

​पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article