-->

Translate

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत

         पुलिस कस्टडी में युवक की मौत
इंदौर। पुलिस कस्टडी के दौरान युवक ने फिनायल पी लिया। जब उसे अस्पताल लाया गया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जांच जारी है और दो पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इंदौर में पुलिस कस्टडी के दौरान एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा चौकी का है। जहां मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में 45 वर्षीय रामजी पिता रमेशचंद्र झा को लाया गया था. पूछताछ के दौरान युवक ने कथित रूप से फिनायल जैसे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article