-->
r

Terhubung

Translate

कतर के गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत

कतर के गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत

  कतर के गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत
डेस्क रिपोर्ट। कतर के रास लाफान में गैस प्लांट में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कतर के ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि गैस एक्सपोर्ट करने वाले अहम बरजान पोर्ट पर रविवार रात हुए धमाके में कम से कम 13 लोगों की जान गई है। मरने वालों में भारत और पाकिस्तान के नागरिक भी हैं। भारत और पाकिस्तान के लोग बड़े पैमाने पर कतर में काम करते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किस देश के कितने लोगों की जान इस हादसे में गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात कतर के मुख्य नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल पर धमाका हुआ है। धमाके के बाद आग लग गई और यहां मौजूद कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि 18 लोगों के लापता होने और 54 लोगों के घायल होनवे की जानकारी दी। सोमवार शाम को 13 मौतों की जानकारी दी गई है। धमाके से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है।

पोर्ट को शुरू करने के दौरान हादसा

रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस धमाके से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में और उथल-पुथल मच सकती है क्योंकि कतर दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस उत्पादकों में से एक है। ईरान के होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के बाद कतर ग्राहकों को शिपमेंट नहीं भेज पा रहा था इसलिए उसने अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया था। ईरान-अमेरिका समझौते के बाद कतर इस एक्सपोर्ट टर्मिनल को फिर से शुरू कर रहा था।

सरकारी एनर्जी कंपनी कतर एनर्जी ने बताया कि रविवार रात को एक्सपोर्ट टर्मिनल को फिर से चालू करने का काम चल रहा था। इसी दौरान बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका हुआ और आग लग गई। अधिकारियों ने धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह धमाका किस वजह से हुआ है।


0 Response to "कतर के गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत

 कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत डेस्क रिपोर्ट । राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर म...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article