खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत
रविवार, 21 जून 2026
Comment
खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत
उज्जैन। वार्ड क्रमांक 13 में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ हे। बारिश के दौरान बिजली के खंभों में करंट फैलने से 7 बकरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे समय रहते रोका जा सकता था।जानकारी के अनुसार क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। पार्षद द्वारा भी क्षेत्र में खंभों में करंट आने और बिजली व्यवस्था की खामियों के संबंध में अवगत कराया था तथा तत्काल सुधार कार्य की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया गया।
परिणामस्वरूप आज यह बड़ा हादसा घटित हुआ। गनीमत रही कोई रहवासी आसपास नही था वरना जनहानि हो सकती थी।
0 Response to " खंभों में फैला करंट, 7 बकरो की मौत"
एक टिप्पणी भेजें