-->

Translate

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

सोने के लेन देन में खूनी खेल

            सोने के लेन देन में खूनी खेल 
         
मंदसौर । गोल चौराहा क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह वारदात पारिवारिक विवाद के चलते हुई, जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। एसपी विनोद कुमार मीणा और एडिशनल एसपी टी. एस. बघेल सहित वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतकों की पहचान को लेकर फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमलावर का नाम की पुष्टि करने में पुलिस अधिकारी लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका नाम विकास सोनी निवासी निम्बाहेड़ा बताया जा रहा है। गोलीकांड में मृतक पति पत्नी बताए जा रहे है। जिनके नाम दिलीप जैन और रेखा जैन है। हमलावर ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हे।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article