-->
r

Terhubung

Translate

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला , जवाबदार मोन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला , जवाबदार मोन

        लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला 
                            इंदौर। इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां  एक संवाददाता ओर फोटोग्राफर पर हमला हुआ है। आरटीओ की दलाली दिखाने पर संवाददाता  से मारपीट की गई है। वहीं कैमरामैन से कैमरा छीनकर तोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं दोनों को बंधक भी बनाया गया।

दरअसल, बीते दिनों RTO की भ्रष्टाचार को कवरेज किया गया था। यह आरटीओ कार्यालय होमगार्ड और एजेंट के भरोसे चल रहा था। अधिकारी नदारद रहे थे। ऑफिस के बाहर ताला लटका रहता है। इस खबर को जब एक प्रतिष्ठित चैनल ने दिखाया और सच्चाई को उजागर किया तो ये गुंडे हमला करने पर उतारू हो गए। शुक्रवार को RTO कार्यालय पहुंचे संवाददाता से मारपीट की गई। गुंडों ने कैमरा भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं बंधक भी बनाया।

इंदौर आरटीओ में भ्रष्टाचार सिस्टम का हिस्सा बन चुका है। अफसर आंख मूंदे बैठे हैं, बाबू खुलकर लूट रहे हैं और जनता हर फाइल के साथ ठगी जा रही है।  संवाददाता ने जब इसका खुलासा किया तो अब RTO कार्यालय में मौजूद गुंडे हमला करने पर उतारू हो गए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला होना बड़ा सवाल खड़े करता है। सवाल यह भी है कि इन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है , जो दिनदहाड़े ऑन कैमरा रिपोर्टर और कैमरामैन पर अटैक कर रहे है। जवाबदारों को चाहिए कि ऐसे गुंडों पर तुरंत कार्यवाही करे।


0 Response to "लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला , जवाबदार मोन "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन

    विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन रतलाम । खाद-बीज, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 45 मांगों को लेकर BAP का विशाल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article