-->
r

Terhubung

Translate

   स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा छात्र

स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा छात्र

      स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा छात्र
रतलाम। शहर के डोंगरे नगर क्षेत्र में स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से कक्षा आठवीं के एक छात्र द्वारा नीचे कूदने का मामला सामने आया है। तीसरी मंजिल से नीचे कूदने से वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार वह स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आया था तथा वीडियो बनाकर इंस्ट्ग्राम पर पोस्ट किया था। मामला संज्ञान में आने पर स्कूल प्रबंधन ने उसके पिता को स्कूल बुलाया था तथा छात्र को समझाइश भी दी गई थी। इसी बीच उसने कक्ष से निकलकर दौड़ लगाई और नीचे कूद गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
      
छात्र के पिता ने मीडियाकमिर्यों को चर्चा में बताया कि उनका बेटा स्केटिंग का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। वह दो बार स्टेट खेल चुका है और आठ दिन बाद उसे नेशनल खेलने जाना था। वह पढ़ाई में भी होशियार है। वह नियमित स्कूल जाता था तथा स्कूल से कभी उसकी कोई शिकायत नहीं आई। 


0 Response to " स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदा छात्र"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन

    विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन रतलाम । खाद-बीज, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 45 मांगों को लेकर BAP का विशाल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article