-->
r

Terhubung

Translate

जमीन विवाद बना 3 लोगों की मौत का कारण

जमीन विवाद बना 3 लोगों की मौत का कारण

 

                                     जमीन  विवाद बना 3 लोगों की मौत का कारण

                    

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के रामनगर गांव में जमीन के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जतारा थाना क्षेत्र के राजपूत लोधी परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। लाठी और कुल्हाड़ी से हुई इस भयंकर मारपीट में परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायल लोगों को जतारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस भयावह घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब पूरे परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

 

0 Response to "जमीन विवाद बना 3 लोगों की मौत का कारण"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन

    विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन रतलाम । खाद-बीज, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 45 मांगों को लेकर BAP का विशाल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article