-->

Translate

सोमवार, 1 सितंबर 2025

मप्र में बारिश से निजात मिलना मुश्किल

    मप्र में बारिश से निजात मिलना मुश्किल 
डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के इन जिलों में 4 सितंबर तक भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, जानें अपने शहर का हाल MP में अगले 4 दिन तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। 1 से 4 सितंबर तक प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर अभी बारिश की मुसीबत से निजात मिलना मुश्किल है।

जानकारी के अनुसार मानसून एमपी पर जोरदार तरीके से मेहरबान है। आज से शुरू हो रहे सितंबर के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी है। बता दें कि 1 से 4 सितंबर तक यलो अलर्ट लगातार है।

मौसम विभाग ने रविवार को बुलेटिन जारी करते हुए आगामी 4 दिनों के लिए चेतावनी दी है। इसमें सोमवार को मुरैना और श्योपुरकलां में मूसलाधार अर्थात अतिभारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट दिया है। इसके अलावा 25 अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में नदिया उफान पर होंगी। लोगों को घाटों से दूर रहना चाहिए।

         यहां होगी मूसलाधार बारिश

मुरैना, श्योपुरकलां में मूसलाधार बारिश तो रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास,शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर,भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मौसमी गतिविधियों के चलते प्रदेश के करीब 18 जिलों में जोरदार बारिश हुई है। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश खातेगांव 106 एमएम, जावरा 105 एमसएम और सतवास 101 एमएम बारिश हो चुकी थी। दोपहर बाद उज्जैन, नर्मदापुर सहित कई अन्य इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई है।

    अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ समुद्र तल से लेकर राजस्थान के बीकानेर, अजमेर होते हुए गुना, दमोह, रायपुर, पुरी से होकर बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसी प्रकार एक चक्रवाती परिसंचरण प्रदेश के उत्तर-पश्चिम सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय बना है। इसी प्रकार तीसरा कारण मंगलवार 2 सितंबर से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन्हीं कारणों के चलते अगले पूरे हफ्ते एमपी के उपर बादल बरसते रहेंगे।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article