-->

Terhubung

बॉलीवुड एक्टर पर चाकू से हमला

बॉलीवुड एक्टर पर चाकू से हमला

                         सैफ अली खान पर चाकू से हमला, हमलावर फरार  

डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर पर देर रात एक अज्ञात शक्श घुस गया, इस अज्ञात शख्स ने एक्टर पर रात को करीब 2 बजे चाकू से हमला कर दिया है, जिसके बाद गंभीर हालत में सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।

खबरों के मुताबिक, देर रात सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुस आया था. जिसने अभिनेता पर चाकू से हमला कर दिया, इस हमले में सैफ अली खान को चोट आ गई है। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ अली खान पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं. पुलिस अब सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई है. सवाल ये उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर सैफ अली खान के घर में आखिर घुस कैसे गया।

बता दें कि दोनों के बीच में रात के 2 बजे हाथापाई भी हुई. धारदार हथियार से हमले के बाद वह घायल हो गए। उनको इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सैफ पर आखिर ये हमला क्यों किया गया, मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है.पुलिस ने इस मामले में FIR कर ली है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।


0 Response to "बॉलीवुड एक्टर पर चाकू से हमला"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article