-->

Translate

शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

ट्राली चोरी का आरोपी धराया

        फरार आरोपी कमल कंजर धराया

आलोट। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गंभीर अपराधो मे फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने के अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी साबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे दिनांक 06.11.2024 को थाना आलोट पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना पर ट्राली चोरी के अपराध में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कमल कंजर को भोजाखेडी सेदरा फंटा से आरोपी कमल पिता जयसिंह कंजर उम्र 26 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी कमल कंजर से पूछताछ करते आरोपी कमल कंजर द्वारा दिनांक 17.10.2024 को आरोपी साथियो के साथ मिलकर ग्राम भोजाखेडी के पास मोड़ पर खजुरी सोलंकी के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर डकेती की योजना बनाते समय ग्राम भोजाखेडी के ग्रामीणजन के मौके पर आ जाने से भागते समय किसी साथी द्वारा फायर करना स्वीकार किया गया एवं दिनांक 25.10.2024 को ताजली के पास खल बेचने वाले फरियादी राहुल व उसके साथियो को खेतो में बुलाकर उनके साथ नगदी 60 हजार रुपये, मोबाईल फोन व चांदी के सामानो की लूट करना स्वीकार किया गया जिस पर दोनो अपराधो मे आरोपी को पृथक पृथक गिरफ्तारी ली जाकर माननीय न्यायालय से पीआर लिया गया है आरोपी से अन्य अपराधो के बारे में पूछताछ की जाकर फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।


Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article