-->

Terhubung

मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत, पांच घायल

मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत, पांच घायल

                         निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत, पांच घायल

                                         

खरगोन। जिले में एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गांव में सोमवार दोपहर को हुई।

बिस्टान थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढह गया, जिसमें 35 वर्षीय ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है, निर्माणाधीन मंदिर का एक खंभा कमजोर होने के कारण गिर गया, जिससे उसका गुंबद ढह गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रूपारेल नदी के तट पर इस मंदिर का निर्माण पिछले सात महीनों से चल रहा है।

सोमवार को भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया है, जिसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य मजदूर की पसली टूट गई है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

0 Response to "मंदिर का गुंबद ढहने से एक ठेकेदार की मौत, पांच घायल "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article