-->

Translate

सोमवार, 26 अगस्त 2024

मासूम का हत्यारा पुलिस गिरफ्त में.....

        बच्ची का हत्यारा दशरथ गिरफ्तार
जावरा। ग्राम लसुड़ियानाथी में मां के पास सो रही 10 महीने की बच्ची का अपहरण कर निर्ममता से हत्या करने वाले 23 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी दशरथ कटारिया बच्ची की मां पर बुरी नजर रखता था। आरोपी दशरथ पीड़िता का पड़ोसी ही था। बच्ची की मां पर पड़ोसी दशरथ गंदी नजर रखता था और इसी मकसद को पूरा करने के लिए ही मासूम का अपहरण किया था। अपहरण के बाद बच्ची के रोने पर पकड़े जाने के डर से उसने निर्ममता से मुंह दबाकर बच्ची की हत्या कर दी और शव खेत के कुएं में फेंक दिया।

गौरतलब रहे कि ग्राम लसुड़ियानाथी निवासी कारूलाल खारोल के घर से 17 अगस्त – 2020 की रात 10 से 12 बजे के बीच उसकी बहन प्रेमा खारोल की 10 महीने की बेटी तनु लापता हो गई थी। घटना की शुरुआती जांच में ही पुलिस ने स्निफर डॉग स्क्वॉड लेकर मौके पर पहुंची थी।  दशरथ पर शक होने पर पुलिस ने दशरथ को पूछताछ के लिये बुलाया था पर उसने कुछ नहीं बताया। दो दिन तक दशरथ से पूछताछ होने पर पकड़े जाने के डर से तीसरी दिन फिर बुलाने पर वह फरार हो गया। आरोपी भागकर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बरोठा स्थित अपने ससुराल के खेत की झोपड़ी में छिपा था। जिसे रविवार सुबह पुलिस ने पकड़ा। रविवार की सुबह प्रतापगढ़ जिले के हतुनिया थाना पुलिस ने पड़ोसी दशरथ (25) पिता रामलाल कटारिया को पकड़कर कालूखेड़ा (रतलाम) पुलिस के हवाले किया। शाम को 4 बजे आरोपी की शिनाख्ती पर उसके खेत के कुएं से बच्ची का शव बरामद किया गया।

आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, बच्ची को उठाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। मामले का खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया था।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article