-->

Translate

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप केस का मुख्य आरोपी पांडे गिरफ्तार

                                    कॉलगर्ल के जरिए रईस कारोबारियों को करता था ब्लैकमेल

                                       

डेस्क रिपोर्ट। चर्चित सेक्स रैकेट मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस रैकेट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी को को पुलिस ने बलौदाबाजर के चंगोरा भांठा से धरदबोचा। आरोपी पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में कई अहम खुलासे कर सकती है।

दरअसल सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले को लेकर मार्च 2024 में कोतवाली थाने में पहली बार केस दर्ज किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिरीष पांडे पूरे गिरोह के साथ बड़े व्यापारियों को फंसाता था। ये गिरोह करीब 1 साल से बलौदा बाजार इलाके में सक्रिय था, जो फिल्मी स्टाइल में शहर के रईस और बड़े व्यापारी को अपने जाल में कॉलगर्ल को उनके पास भेजकर उसकी तस्वीर और वीडियो बना लेते थे, जिसके एवज में ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल कर लेते थे। लगातार ब्लैक मेलिंग से परेशान करीब 4 लोगों ने आखिरकार पुलिस की शरण ली, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article