-->
r

Terhubung

Translate

कहीं भी जाकर मर जा मैं शादी ..........

कहीं भी जाकर मर जा मैं शादी ..........

 

                                 कहीं भी जाकर मर जा मैं शादी नहीं करुंगा

                                         

इंदौर। बी.कॉम की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों का जब प्रेम प्रसंग चल रहा था तभी परस्पर शादी करने पर बात हो चुकी थी। बाद में एक हादसे में लड़के के पिता का देहांत हो गया। उसके बाद लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। दुखी होकर लड़की ने खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय श्रेयासिंह मालवीय नगर में 28 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने श्रेया की चचेरी बहनपिता पुष्पराजसिंह के बयान लिए और प्रेमी विक्रम पटेल निवासी महुखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मूलत: निराला नगर रीवा निवासी श्रेया बी. कॉम की पढ़ाई कर रही थी। विक्रम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी की बातचीत कर ली थी। 12 अप्रैल को विक्रम के पिता की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। उसने शादी से मना कर दिया। परेशान होकर श्रेया ने रूम पर खूंटी से फांसी लगा ली।

घटना के बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था। उसने दुत्कारते हुए कहा था कि तू कहीं भी जाकर मर जा मैं शादी नहीं करुंगा।

 

0 Response to "कहीं भी जाकर मर जा मैं शादी .........."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस्लाम में दिखावा एक गंभीर गुनाह

      इस्लाम में दिखावा एक गंभीर गुनाह                                        डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम में दिखावा (रियाकारी) को एक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article