-->
r

Terhubung

Translate

भीषण सड़क हादसा,  वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

भीषण सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

                                   भीषण सड़क हादसा,  वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

                                           

उज्जैन उन्हेल रोड पर शुक्रवार देर रात रात भीषण हादसा हो गयाजिसमें उज्जैन की ओर से तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक सहित बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया, अभी तक तीनों की जान लेने वाले वाहन का पता नहीं चला है और बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाला वाहन ट्रक हो सकता है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि दुर्घटना देर रात एक बजे के करीब की है। उन्हेल रोड पर ग्राम सोडंग के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक सहित बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाने का पुलिस और अधिकारी मौके पर गए थे। मृतकों के शवों को अस्पताल लेकर आए। मृतकों के पास से मिले मोबाइल से एक्टिवा सवार की पहचान प्रदीप पिता कचरूलाल उम्र 22 साल निवासी गढ़ी भैंसोदा निवासी खाचरौद के रूप में हुई।

इसी तरह बाइक पर सवार दो लोगों की पहचान राजेश पिता सीताराम चौहान निवासी संकल्पपुर होशंगाबाद और विजय पिता दिनेश भूरिया निवासी इंदौर के रूप में हुई। दोनों फर्नीचर बनाने का काम करते थे और मंदसौर में सोफे बनाने गए थे, जहां से लौटते समय रात में हादसे के शिकार हो गए। सूचना पाकर दोनों के परिवारजन भी इंदौर से उज्जैन गए थे। मृतक विजय के परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 10वीं का छात्र था। आज सुबह तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम उनके परिजनों की मौजूदगी में कराया गया और शव उनके सुपुर्द कर दिए गए।

0 Response to "भीषण सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल

       सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल                              रतलाम । परिवार ने अपनी बेटी की सगाई की चर्चा एक व्यक्ति से ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article