-->

Featured

Translate

 ब्लैकमेल करने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार
f

ब्लैकमेल करने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार

                                              
                                           संजय पोरवाल ने शिक्षक के पेशे को किया कलंकित 
                          
                                                   


 
रतलाम। विजन इंग्लिश कोचिंग क्लास संचालित करने वाले  सरकारी स्कूल से रिटायर्ड पिता के बेटे ने इंग्लिश सिखाने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं स्पाई कैमरे से महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो विडीयो बनाकर उन्हे ब्लैकमेल भी करता था जबकि वह शादीशुदा होकर दो बच्चों का पिता भी है।पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के अस्सी फीट रोड पर विजन इंग्लिश कोचिंग क्लास संचालित करने वाले सरकारी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक मनोहरलाल पोरवाल के पुत्र संजय पोरवाल के करतूत की पोल पुलिस ने खोली। संजय पोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक उसने दस से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। उनका यौन शोषण करने के साथ साथ लाखों रुपए की वसूली भी कर चुका है। शिक्षक के पेशे को कलंकित करने वाले संजय के कोचिंग सेंटर पर  छापा मारने के दौरान पुलिस को शराब की बोतलें, महिलाओं के अन्तर्वस्त्र और अन्य कपड़े भी मिले।

एसपी ने बताया कि मंगलवार को एक महिला शिकायतकर्ता पुलिस के पास पंहुची थी, जिसने पुलिस को अपनी व्यथा बताई। उसने बताया आरोपी संजय पिता मोहनलाल पोरवाल 40 निवासी 130 बी दीनदयाल नगर द्वारा लम्बे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है और उसके आपत्तिजनक फोटो वीडियो  बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। बदनामी के डर से इसकी घिनौनी करतूत की शिकार महिलाएं पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने से डरती है।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय पोरवाल जिन महिलाओं को शिकार बनाता था उनसे लाखों रुपए की वसूली कर चुका है। पुलिस के पास पंहुची शिकायतकर्ता से ही वह साढे चार- पांच लाख रुपए  वसूल कर चुका है। उसके द्वारा शिकार बनाई गई महिलाओं में अविवाहित युवतियों के साथ विवाहित महिलाएं भी शामिल है।

0 Response to " ब्लैकमेल करने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article