-->
r

Terhubung

Translate

पुलिस की सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही

पुलिस की सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही

                                              रतलाम पुलिस की सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही

                                       

डेस्क रिपोर्ट। फरियादी द्वारा पुलिस पुलिस अधीक्षक रतलाम को की गई शिकायत में बताया गया की मुझे पैसे की आवश्यकता होने पर वर्ष 2019 में राजेश सोनी नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपये लिये थे जिसके बदले आरोपी ने फरियादी से एक हस्ताक्षरीत ब्लेंक चैक लिया था और प्रतिमाह 01 हजार रुपये लेता था। फरियादी ने बताया की उसके द्वारा आरोपी राजेश सोनी को अभी तक 48 हजार रुपये दे चुका हूं, ओर अभी भी आरोपी फरियादी से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। दिनांक 26.11.23 को आरोपी द्वारा फरियादी से पुनः पैसे की मांग की गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं सीएसपी रतलाम के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माणक चौक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी राजेश सोनी के घर पहुंचकर शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर शिकायत सही पाए जाने से आरोपी राजेश सोनी पिता पुनमचंद सोनी नि.दीनदयाल नगर रतलाम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/23 धारा 384 भादवि. एवं 3/4 .प्र.ऋणियो का अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से फरियादी द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक बरामद किए गए।

0 Response to "पुलिस की सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला

   पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला रतलाम । जिले में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे शासकीय कर्मचारियों पर ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article