-->
r

Terhubung

Translate

पैसो के खातिर युवक ने रिश्ते का ही कर दिया खून

पैसो के खातिर युवक ने रिश्ते का ही कर दिया खून

                         पैसो के खातिर युवक ने रिश्ते का ही कर दिया खून 

                                     

डेस्क रिपोर्ट।  पैसो के खातिर एक युवक ने रिश्ते का ही खून कर दिया, युवक ने पहले अपनी बुआ के बेटे का करीब 2 करोड़ का बीमा करवाया उसके बाद फिर साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ममेरा भाई पॉलिसी के रुपए ले पता उससे पहले ही उसकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी ममेरे भाई और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।                            

गौरतलब रहे की 19 अक्टूबर की सुबह ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मृतक की शिनाख्त ग्वालियर के मुरार निवासी जगदीश जाटव के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि जगदीश का धारदार हथियार से वार कर हत्या की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने अरविंद से पूछताछ की तो पहले वह गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस की शक्ति के आगे वह टूट गया और उसने अपने गुनाह की कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। आरोपी अरविंद ने मृतक जगदीश के नाम पर एक करोड़ और एक मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई। इसके साथ ही आरोपियों ने जगदीश के नाम पर दो बैंक और एक निजी कंपनी में करीब एक करोड़ 90 लाख रुपए का बीमा कराया। 18 अक्टूबर की रात आरोपी अरविंद जाटव अपने साथी अमर के साथ मिलकर जगदीश के पास पहुंचा। दोनों ने जगदीश का अपहरण किया और आंतरी के जंगल में ले गए फिर नशीली गोलियां खिलाने के बाद हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस हत्या मामले में विभिन्न ऐंगलो से जांच कर रही हे।

0 Response to "पैसो के खातिर युवक ने रिश्ते का ही कर दिया खून "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

     छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी   डे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article