-->
r

Terhubung

Translate

लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज बुजुर्ग ने कैफे जलाया

लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज बुजुर्ग ने कैफे जलाया

                                     लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज बुजुर्ग ने कैफे जलाया  

                                                

डेस्क रिपोर्ट। जवाबदारों को जो काम करना चाहिए था, वो काम एक शख्स ने कर दिया रात के वक्त एक बंद कैफे को आग के हवाले कर दिया क्योकि कैफे में लड़कियों का सिगरेट पीना उसे जरा भी पसंद नहीं आता था वह इस कैफे में लड़कियों के सिगरेट पीने से बेहद नाराज था, इसलिए उसने कैफे को फूंक दिया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना कैफे के बंद रहने के दौरान हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान का खुलासा किए बगैर बताया कि उसकी उम्र 70 साल है और वह दूरसंचार विभाग का सेवानिवृत्त कर्मी है। उन्होंने बताया कि हमारी शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कहा कि इस कैफे में लड़कियों का सिगरेट पीना उसे जरा भी पसंद नहीं आता था, इसलिए उसने गुस्से में आकर इस कैफे में आग लगा दी।आरोपी द्वारा आग लगाए जाने के बाद कैफे पूरी तरह जलकर खाक हो गया और आगजनी से इसके मालिक को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

0 Response to "लड़कियों के सिगरेट पीने से नाराज बुजुर्ग ने कैफे जलाया "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article