-->

Translate

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

भास्कर लक्षकार रतलाम तो कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर

 

                           भास्कर लक्षकार रतलाम तो कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर

                              

डेस्क रिपोर्ट। आरोप लगने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो दिन पहले हटाए गए कलेक्टर के स्थान पर नई नियुक्ति कर दी गई है। रतलाम जिले की कमान अब भास्कर लक्षकार को सौपी है तो खरगोन जिले की कर्मवीर शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भास्कर लक्षकार रतलाम के नए कलेक्टर होंगे। इसी के साथ कर्मवीर शर्मा को खरगोन का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने रतलाम और खरगोन के कलेक्टरों का दो दिन पूर्व तबादला कर दिया था। रतलाम कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायत सीईओ को सौंपा गया था। आज प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भास्कर लक्षकार को रतलाम और कर्मवीर शर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाने सम्बन्धी आदेश जारी कर दिए गए। दोनो अधिकारी जल्दी ही अपना कार्यभार ग्र्रहण करेंगे।

                                                                     


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article