-->

Translate

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मोत

                                             खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मोत

                                       

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई जिसमें एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। लौटते वक्त एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार ट्रक में घुस गई। पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब ढाई बजे बिचौली मर्दाना के पास की है।

जानकारी के अनुसार हादसे में 19 वर्षीय समृद्धि यश भंडारी निवासी झालरा पाटन (राजस्थान) और उत्सव पुत्र कृष्णकुमार सोनी निवासी झालावाड़ (राजस्थान) की मौत हुई है। जबकि जयंत, रुचि और कुश सोनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस को छात्रों ने बताया कि सभी रात को बायपास स्थित जसपाल ढाबा पर खाना खाने गए थे पुलिस ने देर रात सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिसवालों ने छात्र-छात्रा से मिलें फोन से परिवार को काल लगाए और पूरी घटना बताई। 

बतातें है समृद्धि अहमदाबाद के बीआरडीएस कालेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। उसने पिता से कालेज ट्रिप जाने का बोला और वह एक होटल में रुकी। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। उसके पिता का कपड़ों का कारोबार है। उत्सव महालक्ष्मीनगर में रह कर पढ़ाई कर रहा था।

 

Featured post

अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश

       अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश                         रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन में पुलिस को मादक पद...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article