-->
r

Terhubung

Translate

 विस्तारअधिकारी 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

विस्तारअधिकारी 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

 

                            विस्तार अधिकारी 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

                                      

डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को लोकायुक्त ने 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। वह किसान से सबसिडी की राशि में कमीशन मांग रहा था। वह पॉलीहाउस में उच्च कोटि की सब्जियां उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि किसान के खाते में डालने के एवज में राशि का 15% रिश्वत के रूप में मांग रहा था। किसान ने रिश्वत की राशि मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त को की थी। 

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2023 को राहुल पिता ईश्वरलाल पाटीदार निवासी ग्राम मलोड़ा तहसील बड़नगर द्वारा शिकायत की गई थी कि पाली हाउस में उच्च कोटी की सब्जी उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी पास करने के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी शैतान सिंह निनामा द्वारा 15 प्रतिशत राशि की रिश्वत स्वरूप मांग की जा रही है।

शिकायत सही पाए जाने पर आज रिश्वत लेने के लिए शैतान सिंह निनामा ने आवेदक को उपसंचालक उद्यानिकी पीएस कनेल के कार्यालय बुलाया। कनेल से भी आवेदक की चर्चा कराई जिन्होंने आवेदक को कहा कि आपका काम 2-3 दिन में हो जाएगा। उन्होंने आवेदक राहुल पाटीदार को निनामा से मिलने को कहा। निनामा ने आवेदक को कोठी पैलेस चौराहा ( लोकायुक्त कार्यालय के सामने ) बुलाया एवं उनसे राशि हाथ में लेकर एक टिन के बिस्किट के खाली डिब्बे में रख लिए। इशारा पाते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी शैतान सिंह निनामा को रंगे हाथ पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी थी।

 

 

      

0 Response to " विस्तारअधिकारी 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article