-->

Translate

शनिवार, 16 सितंबर 2023

चोरों ने करोड़ों के मॉल पर किया हाथ साफ

     चोरों ने करोड़ों के मॉल पर किया हाथ साफ
जावरा। जिले में चोरो को लगता हे पुलिस का डर खत्म सा हो गया है, या  पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में नाकम साबित हो रही है। लगता है पुलिस का मुखबिर तंत्र न काम हो गया हे। बीती रात चोरो ने नगर के बजाज खाना स्थित कोठारी ज्वेलर्स पर रखी करोड़ों की सोने-चांदी की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार 4 से 5 किलो सोना और 3 से 4 क्विंटल चांदी चोरी हुई है। व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी के यहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा था और चोर पीछे के रास्ते से दुकान में घुसे। चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article