-->
r

Terhubung

Translate

टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत.....

टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत.....

                                          कोचिंग के टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर की एक नीट कोचिंग के टीचर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने यह बात परिजन को बताई तो परिजन भड़क उठे और सीधे कोचिंग पहुंच गए। कोचिंग से ही टीचर की कुटाई शुरू कर दी और पीटते हुए उसे थाने लाए। परिजन ने टीचर को निर्वस्त्र करके पूरे रास्ते पीटा। मामला तुकोगंज इलाके की कोचिंग का है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने छात्रा से बातचीत करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार खरगोन की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा इंदौर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के परिजन ने बताया कि मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा को इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले टीचर शैलेंद्र पांडे ने कैंटीन में मैगी खाने के लिए बुलाया। जहां बात करते-करते छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकत की। यह जानकारी छात्रा द्वारा परिजन को दी गई, परिजन रात में ही इंदौर के लिए निकले और सुबह इंस्टीट्यूट पहुंचे। जहां शैलेंद्र पांडे से बातचीत के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजन शैलेंद्र पांडे को पीटते हुए थाने ले आए। परिजन का आरोप है कि कोचिंग में बातचीत के दौरान विवाद हुआ इसके बाद पिटाई की गई। 

 

 

0 Response to "टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत....."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार

                        अवैध पिस्टल , जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार                                                          ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article