-->

Translate

मंगलवार, 29 अगस्त 2023

अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल ............????

       

                             पटवारी आज से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर

                                   

डेस्क रिपोर्ट। लंबित 5 सूत्री मांगो का निराकरण होने एवं माह जून से जारी आंदोलन के विभिन्न चरणों  एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों को समय समय पर दिए गए ज्ञापनों के बावजूद शासन द्वारा 5 सूत्री मांगों का निराकरण होने  से व्यथित होकर पूरे प्रदेश के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गये है।

जानकारी के अनुसार आज पूरे प्रदेश में विभिन्न  तहसील कार्यालयों  में पटवारियों द्वारा अपने अपने बस्ते जमा किये गये। रतलाम जिले में भी 350 पटवारियों द्वारा  अपना रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा किया गया। पटवारियों के हड़ताल पर  जाने से नामांतरण, बंटवारे , जाति प्रमाणपत्र, तहसीलों में लंबित प्रकरण एवं गिरदावरी  आदि कार्य ठप्प पड़ गये है। ज्ञातव्य है कि सभी पटवारी 24 अगस्त से ही सामुहिक अवकाश पर चल रहे थे और आज 28 अगस्त से पूरी तरह हड़ताल पर चले गए है।  रतलाम जिले के पटवारी आज दोपहर से गुलाब चक्कर पर एकत्रित होकर अब धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने बताया कि कल इसी आंदोलन में नवाचार के अंतर्गत सभी महिला पटवारी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को रक्षा बंधन के अवसर पर राखी इस संदेश के साथ भेजेंगी कि हम भी आपकीं लाडली बहनें है, हमारी मांगो का भी निराकरण ग्रेड पे 2800 आपके द्वारा बढ़ाई जाकर रक्षा बंधन का उपहार हमें प्रदान करे। ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों द्वारा भी पटवारियों के समर्थन में  मुख्यमंत्री के नाम पत्र  लिखकर भेजे जाएंगे।

Featured post

डकैती करने वाले आरोपी धाराएं

          डकैती करने वाले आरोपी धाराएं  शिवगढ़ । पुलिस ने दो सप्ताह पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के ग्राम वालारूंडी स्थित कट ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article