-->

Translate

शनिवार, 8 जुलाई 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

    अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

रतलाम। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर रतलाम थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 08 जुलाई 2023 को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि एक लडका जिसने सफेद-ग्रे रंग की शर्ट व डार्क ब्लु रंग की जिंस पहनी है, बड़ी दाड़ी-मुंछ का अपने साथ अवैध गांजा लेकर उसकी ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा शाईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट की लेकर सरकारी स्कुल के पीछे किसी को देने आ रहा है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर विश्वास कर सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। 
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत सिंह उर्फ भय्यू पिता बने सिंह सोलंकी उम्र 25 साल, निवासी सरकारी स्कूल से आगे, ईश्वर नगर रतलाम, मनदीप पिता नंदकिशोर चौहान, उम्र 23 साल, निवासी 486 सुभाष मार्ग, पेटलावद, जिला झाबुआ, सूरज उर्फ सुरेश उर्फ सूर्या पिता प्रकाश खटीक उम्र 33 साल निवासी संगैश्वर महादेव मंदिर के पास ईश्वर नगर रतलाम बताया। उक्त व्यक्तियो की वैधानिक तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध 1 किलो 180 ग्राम गांजा तथा ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा शाईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट मिली। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विधिवत जब्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 421/23 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। 

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article