-->
r

Terhubung

Translate

   अवैध मादक पदार्थ के साथ धराया युवक

अवैध मादक पदार्थ के साथ धराया युवक

       अवैध मादक पदार्थ के साथ धराया युवक
डेस्क रिपोर्ट। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार 7 जून को टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने बैग में डोडाचूरा छुपाकर हरथली तरफ से रतलाम आने वाला है, यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी थैली में 2 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे विधिवत जब्त कर माणकचौक थाने पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे में पूछने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उसके परिचित यासिर बेलिम राजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम से लाना बताया। जिसके संबंध में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Response to " अवैध मादक पदार्थ के साथ धराया युवक"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

     छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी   डे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article