-->

Translate

रविवार, 16 जुलाई 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

                                 अवैध मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार, 60 किलो डोडा चूरा जब्त

                                   

डेस्क रिपोर्ट। सैलाना थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुस्तैदी से तलाशी ली, तो एक सफेद रंग की महिन्द्रा एक्सयुवी 300 कार क्रमांक MP43 ZB 9966 से जफर खान इमरान मिले। इनके पास 03 काले रंग के प्लास्टिक के बोरो मे डोडाचुरा मिला, जो यह लेकर राजस्थान की तरफ जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कब्जे से तीन प्लास्टिक की बोरियो में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 20-20 किलो के तीन पैक कुल 60 किलो जब्त किया, जिनका मूल्य 3 लाख रुपए है। तलाशी में आरोपी जफर खान पिता अजीज खान निवासी न्यू काजीपुरा रतलाम से 50 हजार रुपए मूल्य की एक देशी पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतुस के साथ जब्त की। घटना में प्रयुक्त एक XUV-300 सफेद रंग की 10 लाख रुपए की कार जब्त की। दोनो आरोपियो के विरुध अपराध क्रं.217/2023 धारा -8/15 एनडीपीएस एक्ट धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है।

आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी मो.अय्युब खान, प्रीति कटारे (थाना प्रभारी नामली), उप निरीक्षक ध्यानसिह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक रामचन्द्र पारगी, प्रधान आरक्षक गलसिह सिसोदिया, दिनेश जाट, अनिल मर्सकोले, राहुल जाट, मनोहर नागदा, कुलदीप व्यास, आरक्षक नरेंद्र जगावत, मुकेश मेघवाल, मनीष खराडी , विपुल भावसार सायबर सेल आर. सतीश परमार की सुरानी योगदान रहा।

 

Featured post

रिश्वत लेते सचिव ओर ठेकेदार धराया

  रिश्वत लेते पंचायत सचिव और ठेकेदार                                   धाराएं  तराना । मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article