-->

Translate

रविवार, 16 जुलाई 2023

नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, 70 नोट बरामद

                                             नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, 70 नोट  बरामद 

                                         

रतलाम। नकली नोट छापने और उसे चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है नकली नोट के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि राजस्थान की सीमा में नकली नोट चलाने का गोरख धंधा करते थे। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से नोट और नोट को छापने में प्रयुक्त एक लैपटॉप, एक रंगीन प्रिन्टर, नोट बनाने के पेपर, कटर, स्केल एवं कॉच तथा मोबाई सहित अन्य जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस थानों के पुलिस एक्शन मोड में चल रहे हैं अफीम गांजा चरस की गिरफ्तारी के बाद नकली नोट छापने वालों को पकड़ने में महती सफलता हासिल की है। बहुगुणा को सूचना प्राप्त हुई कि सुखेडा में अवैध गतिविधियो में संलिप्त लोगो द्वारा भारतीय मुद्रा की हुबहु दिखने वाली नकली मुद्रा बना कर उसे बाजार में चला कर लाभ कमाने के गोरखधंधे चला रखा है।

एसपी के निर्देश परअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एव अनुविभागि अधिकारी जावरा रविंद्र बिलावल के मार्गदर्शन में पिपलौदा थाना प्रभारी रेवल सिंह बरडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम द्वारा सुखेडा में नकली भारतीय मुद्रा बना कर चलाने और बनाने वाले गिरोह को के ठिकानों के बारे में सूचना एकत्रित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान सुखेडा तथा आसपास के गांव के आरोपियों को गिरफ्तार कर 500 – 500 रुपए के नकली नोट बनाने वाले उपकरण, सामग्री, नकली नोट आदि बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 258/23 धारा – 489-, 489- , 489-, 489- /34 भारतीय दण्ड विधान कायम किया गया। अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।दबिश के दौरान पुलिस ने 500 – 500 रुपए के कुल 70 नोट कुल 35 हजार रुपए, एक लैपटॉप, एक रंगीन प्रिन्टर, नोट बनाने के पेपर, कटर, स्केल एवं कॉच तथा मोबाईल फोन बरामद किए।


Featured post

रिश्वत लेते सचिव ओर ठेकेदार धराया

  रिश्वत लेते पंचायत सचिव और ठेकेदार                                   धाराएं  तराना । मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article