-->

Translate

सोमवार, 17 जुलाई 2023

फिर हुआ व्यापारी पर हमला, जवाबदार लापरवाह

                                         फिर हुआ व्यापारी पर हमला, जवाबदार लापरवाह 

                                       

रतलाम आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते रविवार को पाव भाजी का ठेला लगाने वाले व्यापारी पर कार में सवार होकर आए लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। लोग सहम गए। गाड़ी का सामान फेंक दिया। तोड़फोड़ की। चाकू के हमले में एक भाई घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गायत्री टॉकीज रोड पर गायत्री मल्टीप्लेक्स के नीचे दुकानों में दीपक डांगी और पप्पू डांगी दो भाई कई सालों से पाव भाजी का ठेला लगा रहे हैं। यहां पर अच्छे स्वाद के कारण यहां पर हर दिन काफी भीड़ भी रहती है। रविवार की रात को कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने ठेला गाड़ी पर हमला कर दिया। इस कारण गाड़ी के आसपास खड़े ग्राहकों में भगदड़ मच गई। हफ्ता वसूली करने वालों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। सामान फेंक दिया और दोनों भाइयों पर लाठी और चाकू से हमला किया, जिसमें पप्पू घायल हो गया। पप्पू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है, कि पिछले माह चांदनी चौक में भी एक चाट व्यापारी पर ऐसे ही हफ्ता वसूली करने वालों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें दुकान संचालक की मौत हो गई थी। एक बार फिर व्यापारी पर हमला हुआ है।

व्यापारी के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले हफ्ता वसूली के लिए आए थे। धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसकी नामजद रिपोर्ट स्टेशन रोड थाना पर की गई थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते रविवार को जानलेवा हमला किया गया।

Featured post

रिश्वत लेते सचिव ओर ठेकेदार धराया

  रिश्वत लेते पंचायत सचिव और ठेकेदार                                   धाराएं  तराना । मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article