-->

Translate

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

रंगदारी करने वाले धराए, पुलिस ने निकाला जुलूस

                                          रंगदारी करने वाले धराए, पुलिस ने निकाला जुलूस

                                     

रतलाम। आखिरकार आज थाना स्टेशन रोड पुलिस ने तीसरी आंख के बलबूते अपनी गलती सुधारते हुवे  रविवार की रात को गायत्री मल्टीप्लेक्स के नीचे बाहर सड़क पर पावभाजी ठेला संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले भोला पाटीदार सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया और उन आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

जानकारी के अनुसार थाना स्टेशन रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोला पाटीदार सहित उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में चित्रांश पिता महेश देसाई, हितेश पिता सीताराम और राहुल कांटा पिता धन्ना लाल निवासी रतलाम है। आज सभी का जुलूस निकाला गया।

शहर में रंगदारी और हफ्ता वसूली की दूसरी घटना हे । दूसरी घटना रविवार की रात को दीपक और पप्पू डांगी के साथ हुई। व्यापारी भाइयों पर भोला पाटीदार सहित अन्य साथियों ने चाकू और डंडों से हमला किया। ठेला गाड़ी में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया था। रंगदारी करने वालों की हरकत से वहां मौजूद महिला और बच्चे सहम गए थे। उनको जान बचाकर भागना पड़ा। रंगदारी करने और हफ्ता वसूलने की एक घटना जून में हुई थी। चांदनी चौक में पिता पुत्र पर हमला किया कर तोड़फोड़ की थी। जिसमें पिता की मौत हो गई थी। उक्त आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हे।

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article