-->

Translate

शनिवार, 1 जुलाई 2023

शिक्षक ने जोश मे खोया होश फिर देखिये ......

                                  शिक्षक ने जोश मे खोया होश फिर देखिये ...... 

                             

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी ने उस शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है जिसका पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह स्टेज पर डांस करती हुई एक लड़की को जबरदस्ती गोद में उठाता हुआ दिखाई दे रहा था। घटना के समय यह शिक्षक एक शासकीय स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक था। 

प्रधानाध्यापक की पहचान करने में लगा समय

जानकारी के अनुसार छतरपुर कलेक्टर के आदेश पर मामले की जांच की गई थी। शिक्षक ने अपने बचाव में कहा था कि वायरल वीडियो में वह नहीं बल्कि उसका भाई है जिसकी कद काठी बिल्कुल उसके जैसी है। शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके कुछ विरोधी उसके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। इसी साजिश के चलते उसके भाई नंदकिशोर का वीडियो उसके नाम से वायरल कर दिया गया है। इसके चलते जांच में थोड़ा लंबा समय लगा लेकिन शुक्रवार को बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम माखनखेड़ा की माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी को सस्पेंड कर दिया है। 

वायरल वीडियो में क्या था

यह एक निजी कार्यक्रम का वीडियो था। कुछ लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही थी। उनके नजदीकी कुछ लोग खड़े हुए थे। आरोप है कि इन्हीं लोगों में शिक्षक राममिलन लोधी भी खड़े हुए थे। अचानक वह आगे बढ़े। उन्होंने अपने साथी के कान में कुछ कहा। उनके साथी ने मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। लोधी ने स्टेज पर डांस करती हुई एक लड़की को पीछे से जाकर कस लिया और गोद में उठा लिया। इसके कारण स्टेज पर तनाव की स्थिति बन गई। लड़की के चेहरे से स्पष्ट हुआ कि यह अप्रत्याशित घटना थी और लड़की की मर्जी के बिना उसे जबरदस्ती गोद में उठाया गया। 

 

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article