-->
r

Terhubung

Translate

भूमाफिया से  2.49 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई

भूमाफिया से 2.49 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई

                                                  भूमाफिया से  2.49 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई 

                                         

डेस्क रिपोर्ट। रावटी में लगभग 76 लाख रुपए मूल्य की 2.49 हेक्टेयर खेल मैदान की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल मैदान की सुविधा का लाभ मिलेगा। खेल मैदान के लिए आवंटित की गई भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा था।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर शनिवार को रावटी में हरथल रोड पर पुलिस थाने के पास आवंटित खेल मैदान पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा। एसडीएम मनीष से जैन के अलावा सैलाना रावटी के तहसीलदार तथा पुलिस बल भी मौजूद था। खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ-साथ पुलिस थाना रावटी द्वारा आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे को हटाया गया।

एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि ग्राम सचिव द्वारा भूमाफिया दयाराम गुर्जर को पूर्व में खेल मैदान में अवैध अतिक्रमण करने के लिए मना किया गया था, उसके बावजूद भी दयाराम द्वारा रात में ट्रैक्टर से पहले बुवाई कर दी गई थी। भूमि पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा दोबारा अतिक्रमण कर फसल बुवाई कर दी गई थी जिसके बाद शनिवार को अतिक्रमण हटाकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान का रास्ता प्रशस्त किया गया।

0 Response to "भूमाफिया से 2.49 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

     छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी   डे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article