-->
r

Terhubung

Translate

 मिनी ट्रक उफनती नदी में गिरा, कई लोग डूबे

मिनी ट्रक उफनती नदी में गिरा, कई लोग डूबे

 मिनी ट्रक उफनती नदी में गिरा, कई लोग डूबे 

डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक मिनी ट्रक उफनती नदी में पलट गया, जिसमे 10 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि अभी तक मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पांच के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें 3 शव बच्चों के हैं।

ट्रक बारात लेकर लौट रहा था और उसमें दुल्हन भी थी। बताया जा रहा है कि सभी लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव से टीकमगढ़ से जतारा लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना दतिया के दुरसडा थाना के बुहारा गांव की है। 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।


0 Response to " मिनी ट्रक उफनती नदी में गिरा, कई लोग डूबे"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

      फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड  डेस्क रि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article