-->

Translate

रविवार, 7 मई 2023

आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम,
सैंकड़ों वाहन फंसे...
रतलाम। बीती रात समीपस्थ गांव नगरा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में परिजनों ने रविवार की सुबह महू-नीमच हाईवे पर रतलाम बाइपास पर चक्काजाम कर दिया।जानकारी के अनुसार परिजनों और ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और इनके मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। 
हाईवे पर जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। चक्काजाम करने वालों के समर्थने में करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। एक घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे के दोनों मार्गों पर जाम लगा दिया।
यह था मामला
गांव नगरा के नारायणसिंह पिता विक्रमसिंह डोडिया (16) निवासी नगरा और उसके साथी नारायणसिंह पिता ईश्वरसिंह भाटी (23) निवासी नगरा के साथ ही राजपालसिंह, तेजपालसिंह और पुष्पेंद्रसिंह का बरवनखेड़ी के युवकों से पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सामने वाले युवकों को इन्होंने चर्चा के लिए महू-नीमच हाईवे स्थित बाइपास पर शनिवार की रात को बुलाया था। रात करीब आठ बजे ये लोग चर्चा के हिसाब से वहां पहुंचे थे जबकि चर्चा करने आने वाले युवक अपने साथियों के साथ पूरी तैयारी से 20 से अधिक की संख्या में पहुंचे। आते ही उन्होंने नारायणसिंह पिता ईश्वरसिंह भाटी पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसके सीने सहित पेट में चाकू घोंप दिए। उसे दोस्त अलग ले जाते तब तक दूसरे साथी नारायणसिंह डोडिया पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां नारायणसिंह पिता ईश्वरसिंह भाटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथी दूसरे नारायणसिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
कुछ आरोपी हिरासत में
रात में हुई चाकूबाजी की वारदात के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को देर रात हिरासत में ले लिया गया है। इनके कुछ अन्य साथी अभी फरार ही है जिन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Featured post

युवक की हत्या, परिवार ने बताया साजिश

  युवक की हत्या, परिवार ने बताया साजिश रतलाम । नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article