-->

Translate

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को हवाओ ने परखा

                                     तैयारियों को हवाओ ने परखा , अधिकांश टैंट धराशाही

                                     

रतलाम। मुख्यमंत्री शनिवार को रतलाम रहे हैं, जिसकी तैयारियां 10 दिनों से जोर शोर से चल रही थी  मगर शुक्रवार की शाम को 5 बजे चली हवा ने तैयारियों को हवाओ ने परखा जिसमे अधिकांश टैंट धराशाही हो गए बस बचा है तो बड़ा वाला डोम। गनीमत रही कि इस दौरान टेंट के नीचे कोई नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी बैनर पोस्टर से सजाई गई झांकियां टूट गई।

शुक्रवार शाम को 4:50 से 5 के बीच चली जोरदार हवा ने नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों के परखच्चे उड़ा दिए। डोम के आसपास लगाए गए टेंट और प्रदर्शनी स्टॉल लगाने वाले टेंट, आयोजन स्थल पर पुलिस व्यवस्था के लिए बनाया गया टेंट भी तेज को झेल नहीं पाया। कई दिनों की मेहनत को 10 मिनट की हवा ने मटिया मेट कर दिया। अब पूरी रात भी काम करेंगे तो व्यवस्था मुकम्मल करना कुछ मुश्किल होगा। जानकारियां मिलते ही अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार लोग भागते नजर आए और अचानक हुई अव्यवस्था पर सांसें फूल गई। उनकी नींद उड़ गई। परेशानियां बढ़ गई। कल्पना नहीं कर सकते हैं कि यदि इतनी ही तेज हवा शनिवार को चलती और व्यवस्था के टेंट उड़ जाते, तब गंभीर हादसे को कोई नहीं टाल सकता था।

  

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article