-->

Translate

शनिवार, 25 मार्च 2023

सिद्धार्थ बहुगुणा रतलाम, अभिषेक तिवारी सागर एस.पी.

  सिद्धार्थ बहुगुणा रतलाम, अभिषेक तिवारी सागर     एस.पी.

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार ने 75 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसी तरह कुछ डीआईजी भी बदले गए हैं। इंदौर में एसीपी और डीसीपी स्तर के अफसरों में बदलाव किया गया है।  

प्रदेश के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची भोपाल से जारी हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक के पद पर सिद्धार्थ बहुगुणा रतलाम का पुलिस कप्तान बनाया गया। वहीं अभिषेक तिवारी का सागर में स्थानतरण किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर की सूची के अनुसार जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का ट्रांसफर रतलाम किया गया वही अभिषेक तिवारी को सागर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। वही शहर के दो तहसीलदारों को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इस सूची में डिप्टी कलेक्टर गोपाल सोनी और अनीता चकोटिया को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। जिसमें सोनी को बालाघाट का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। साथ श्रीमती श्रीमती चकोटिया को मंदसौर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। इसी के साथ प्रदेश के 75 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के पदोन्नतो की सूची राजधानी से जारी की गई।

Featured post

कुल्हाड़ी लेकर बीआरसी को मारने पहुंचा निलंबित शिक्षक

 कुल्हाड़ी लेकर बीआरसी को   मारने पहुंचा निलंबित शिक्षक  रतलाम । बीआरसी कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article