-->
r

Terhubung

Translate

पुलिया में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत कई घायल

पुलिया में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत कई घायल

                              पुलिया में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत कई घायल    

      

डेस्क रिपोर्ट।इंदौर में फिर से हुआ सड़क हादसा। इंदौर-खंडवा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस बाई ग्राम गांव के पास पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 38 यात्री घायल हुए है, जबकि हादसे में 2 महिलाओं की मौत भी हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक जयसवाल बस इंदौर से खंडवा जा रही थी, यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करके बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला कर जान बचाई है।

यात्रियों का हाल जानने पहुंचे संभागायुक्त पवन शर्मा ने बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के पास पुलिया के नीचे बस पलटने से 38 यात्री को एमवायएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 8 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही 2 महिलाओं की मौत हुई है। घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में सुविधाए उपलब्ध करवाई गई है। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

 

                                                                      

 

0 Response to "पुलिया में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत कई घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article