-->
r

Terhubung

Translate

महिला इंजीनियर रिश्वत लेते धराई

महिला इंजीनियर रिश्वत लेते धराई

       नगर निगम महिला इंजीनियर रिश्वत लेते धराई 
डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब तो महिलाएं भी बिंदास रिश्वत ले रही है, ताजा मामला ग्वालियर जिले  से सामने आया है। जहां नगर निगम की महिला इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया गया कि महिला इंजीनियर बिल पास करने के एवज में कमीशन बतौर रिश्वत ले रही थी।

जानकारी के अनुसार सब इंजीनियर वर्षा तिवारी ने नगर निगम के पांच गार्डन के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव और अतुल सिंह यादव से उनके जनवरी माह के बिल 6 लाख 70 हजार को पास करने के एवज में उपस्थित कमीशन के हिसाब से 20 हजार रूपये मांगे थे। जिसमे अतुल सिंह ने 5 हजार रुपये कल दे दिये थे।

आज ईओडब्ल्यू को जानकारी देने के बाद अतुल सिंह ने जैसे ही वर्षा तिवारी को 15 हजार रुपये दिये तो ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे पकड़ लिया। 5 पार्कों का टोटल ठेका 1 करोड़ 72 लाख रुपये में हुआ था। फिलहाल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

0 Response to "महिला इंजीनियर रिश्वत लेते धराई"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

चलती ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग

         ट्रेन में धुआं, कूद कर भागे लोग आलोट।  इंदौर से चलकर जोधपुर जाने वाली 12465 इंदौर जोधपुर ट्रेन में सुबह पौने दस बजे लू...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article