-->

Translate

सोमवार, 2 जनवरी 2023

मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित

                                   मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित

                                           

रतलाम  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा उपनिर्वाचन 2022 (उत्तरार्द्ध) के सम्बन्ध में जिन पंचायतों में 5 जनवरी को निर्वाचन होना हैउक्त दिनांक के 49 घंटे पूर्व याने दिनांक 3 जनवरी दोपहर 3.00 बजे से 5 जनवरी मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक रतलाम एवं जावरा अन्तर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों की भौगोलिक सीमा तथा इन ग्राम पंचायतों की भौगोलिक सीमा से पांच किलोमीटर की परिधि में शुष्क अवधि (दिवस) घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार शुष्क दिवस पर उक्त मदिरा दुकानों से मदिरा का विक्रय पूर्ण रुप से निषेधित रहेगा। उक्त अवधि में मदिरा का अवैध रुप से निर्माणपरिवहनभण्डारण एवं विक्रय आदि नहीं किया जा सकेगा। साथ ही आसपास के क्षेत्र से मदिरा की तस्करी होइस हेतु आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारीकर्मचारियों द्वारा पूर्ण चौकसी एवं निगरानी रखी जाएगी।जिन पंचायतों की सीमा से पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित दुकानें  मोरवनीसेजावताडोसीगांवअमलेटानामलीक्र. 1, नामली क्र. 2, बांगरोदधामनोदअसावतीमाण्डवीभीमाखेडीनीमचौक जावरारतलामी गेट जावरासिंदुरकियाहाटपिपल्यानदी पुल जावराऔद्योगिक क्षेत्र जावराचौपाटी जावरा क्र. 1, चौपाटी जावरा क्र. 2 तथा मुण्डलाराम की मदिरा दुकानें बंद रहेंगी।

Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article