-->

Translate

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत

                                              ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत

                                         

रतलाम। दिलबहार चौराहा पर एक ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यातायात को नियंत्रित करने वाली पुलिस भी चौराहे पर मौजूद नहीं थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे दिलबहार चौराहा पर उत्तर प्रदेश के ट्रक क्रमांक UP 15 CT 7349 मुकेश पिता मांगीलाल निवासी टुमडीपाड़ा को रौंद दिया मांगीलाल पैदल जा रहा था। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने  आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। महू रोड से होकर फ्रीगंज आने जाने वाले ट्रकों सहित अन्य भारी वाहनों के कारण कई बार यातायात जाम होता है और आमने-सामने वाहन हो जाते हैं। इसके बावजूद यहां पर यातायात पुलिस तैनात नहीं रहती है।

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article