-->

Featured

Translate

  लोडिंग वाहन और कार की भिड़ंत, एक की मोत
f

लोडिंग वाहन और कार की भिड़ंत, एक की मोत

 

                                                 लोडिंग वाहन और कार की भिड़ंत, एक की मोत

                                         

डेस्क रिपोर्ट। आज दोपहर में लोडिंग वाहन और कार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर एक वाहन चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा वाहन चालक जो गंभीर रूप से घायल हुआ उसे उपचार के लिए परिवार के द्वारा बड़ौदा ले  जाया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर पलसोड़ा फांटे के पास विनोबा नगर निवासी आनंद पिता मनोहरलाल पाण्डेय (30) कार MP43za2159 से सैलाना से रतलाम की ओर रहा था, जबकि लोडिंग वाहन क्रमांक mp43Ll839 का चालक सलीम पिता शरीफ मेव (48) निवासी सुतारों का वास रतलाम से सैलाना की ओर जा रहा था। पलसोडा के समीप दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की तेज रफ़्तार के कारण काफी क्षतिग्रस्त हुए।दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। लोडिंग वाहन चालक सलीम मेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार के द्वारा उपचार के लिए बडौदा ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 Response to " लोडिंग वाहन और कार की भिड़ंत, एक की मोत"

  1. This casino offers the complete package deal, together with an enormous number of slots, digital table video games together with video poker, stay dealer tables, and a complete sportsbook. We all know that a on line casino isn't any enjoyable without extensive variety|all kinds} of video games and HappySlots.io is an international on line casino with an extensive and quick rising game portfolio. With us, you can to|you probably can} play on everything out of your favorite slot machines and traditional on line casino titles to the newest 다 파벳 우회 주소 stay on line casino video games where your expertise are tested against actual dealers and other players.

    जवाब देंहटाएं

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article