-->

Translate

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

                                       लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी  गिरफ्तार

                                           

डेस्क रिपोर्ट। पुलिस ने करीब चार दिन पूर्व हाईवे पर एक किसान के साथ चाकू की नोंक पर हुई लूट का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कंट्रोल रुम पर आयोजित प्रेस वार्ता में इस पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विगत 21 अक्टूबर को गुणावद निवासी अनिल पिता शिवनारायण जाट 35 को नामली के समीप हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू अडाकर लूट लिया था। लुटेरों ने अनिल की जेब में रखे 6300 रु.मोबाइल फोन,एटीएम कार्ड के साथ साथ उसकी मोटर साइकिल भी लूट कर ले गए थे।

फरियादी अनिल जावरा में अपनी सोयाबीन की बिक्री नहीं होने के कारण रात को जावरा से नामली लौट रहा था और रास्ते में एक स्थान पर लघुशंका करने के लिए रुका था कि उसी वक्त मोटर साइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसके साथ यह वारदात की थी।

हाईवे पर लूट की गंभीर वारदात को देखते हुए एसपी तिवारी ने एक विशेष जांच दल का गठन किया और टीम को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए। एएसपी सुनील पाटीदार और एसडीओपी रतलाम ग्रामीण संदीप निगवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने वारदात से जुडे रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की और साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कालूखेडा थानाक्षेत्र के गांव झाझाखेडी के निवासी आसिफ पिता नूर मोहम्मद 24 को गिरफ्तार कर जब उससे कडी पूछताछ की तो लूट की वारदात के सारे सूत्र सामने गए।

 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article