-->

Translate

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत पर कार्यवाही


                              खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत पर कार्यवाही

                                 
रतलाम  त्यौहारों के मद्देनजर बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर खाद्यनागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा सोमवार रात कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 71 गैस सिलेण्डरमावा तथा अन्य सामग्री जब्त की गई। कोमल नगर स्थित अनमोल चोपडा के मकान मे अत्यधिक मात्रा मे गैस की टंकियां एवं संदिग्ध मावा मिलने की शिकायत पर प्रशासन की ओर से शहर तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटियानायब तहसीलदार  कुलभूषण शर्मापटवारी तेजवीरसिंह चौधरी तथा सत्यनारायण सिसौदिया द्वारा औचक जांच की गई।

जांच में बडी मात्रा में मिठाई निर्माण का सामानगैस सिलेण्डरभट्टे आदि पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा तथा प्रीति मण्डोरिया द्वारा काजू कतली एवं घी के नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही मिलावट की शंका के आधार पर 36 हजार रुपए मूल्य की 48 कि.ग्रा. काजू कतलीजब्त कर नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। नापतौल विभाग के नसीम खान द्वारा इलेक्ट्रानिक कांटे का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।खाद्यनागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा अनमोल पिता वीरेन्द्र चौपडा के रिहायशी मकान से 19 किलोग्राम के 55 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर, 5 किलोग्राम के 14 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर तथा 2 सिलेण्डर रिलायन्स गैस नान सबसिडी जब्त किए गए।


Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article