-->

Translate

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

                                  लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

                                       

डेस्क रिपोर्ट। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में भ्रष्टाचार धमने का नाम नहीं ले रहा हे। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक भ्रष्ट लेबर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए लेबर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। लेबर इंस्पेक्टर ने एक प्रकरण में समझौता करने के नाम पर फरियादी से पच्चीस हज़ार रुपए रिश्वत मांगे थे। दस हज़ार रुपए की रिश्वत की पहली किस्त लेने के दौरान लोकायुक्त ने लेबर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल फरियादिया शिवानी शर्मा की एक फार्म थी जो अब बंद हो चुकी है जिसका निरक्षण लेबर इंस्पेक्टर मनोज सिंह तोमर ने किया था। निरक्षण के दौरान फार्म में 18 वर्ष से कम आयु की लेबर, उनको कम वेतन देना, लेबर के खातों में वेतन नहीं देना और बीमा ना होने की कमी बताकर प्रकरण बनाया था जिसके निराकरण के लिए फरियादिया से 25 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।

इसकी शिकायत फरियादिया ने लोकायुक्त अधीक्षक को की थी पहली क़िस्त 10 हजार रूपए देना तय हुआ था। जैसे ही फरियादिया ने लेबर इंस्पेक्टर मनोज सिंह तोमर को पहली 10 हजार रूपए दिए वैसे ही घात लगाकर बैठी लोकायुक्त पुलिस ने लेबर इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में लेबर इंस्पेक्टर मनोज सिंह पर मामला दर्ज किया है।


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article