-->

Translate

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

कलेक्टर ने तीन बदमाशों के किया जिला बदर

                                                कलेक्टर ने तीन बदमाशों के किया जिला बदर

                                                     

रतलाम  पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों के जिला बदर का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी रतलाम कलेक्टर ने 1 दर्जन से अधिक बदमाशों के जिला बदर आदेश जारी कर चुके हे । और आज आलोट थाने और माणक चौक थाना क्षेत्र के तीन अपराधियों को जिला बदर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रतलाम कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के अंतर्गत आलोट थाना क्षेत्र के खलील पठान , माणक चौक थाना क्षेत्र के अनवर उर्फ पिस्टल और पिपलोदा के राहुल उर्फ कनीराम धनगर को जिला बदर किया गया है। इस दौरान इन आरोपियों को रतलाम जिले के समीपवर्ती जिलों धार उज्जैन मंदसौर नीमच और आगर मालवा क्षेत्र की सीमा में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article