-->
r

Terhubung

Translate

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का मंगलसूत्र लुटा

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का मंगलसूत्र लुटा

                                         मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का मंगलसूत्र लुटा 

                                             

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है यहां पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ मंगलसूत्र लूट का मामला सामने आया हे। पीछे से आया एक युवक मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। लूट की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के दत्तनगर की है। यहां पर सुबह मॉर्निंग वॉक तीन महिलाएं घर से निकली थी सुबह सड़क पर जाते समय एक युवक उन महिलाओं के पीछे से आया और एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी रुबीना ने बताया कि घटना सुबह सुबह की है और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अधिकारी ने बताया कि युवक एक कैपरी पहना हुआ है और नशे में दिख रहा है। इस पूरी वारदात में कुल 3 लोग शामिल हैं जिसमें लूटकर भागने वाला साथ ही दो लड़के बाइक पर इसका इंतजार कर रहे थे। तीनों की तलाश में टीम गठित कर आरोपी की तलाश जारी हे।

 

0 Response to "मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का मंगलसूत्र लुटा "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article