-->
r

Terhubung

Translate

स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त,1 बच्चे की मौत 38 घायल

स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त,1 बच्चे की मौत 38 घायल

                                              स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त,1 बच्चे की मौत 38 घायल 

                                                 

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सागर जिले के राहतगढ़ में एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। बच्चों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। ड्राइवर की लापरवाही के चलते स्कूली बस पलटने से एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि 38 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार स्कूल बस में 40 बच्चे सवार थे। यह हादसा मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इलाके का बताया जा रहा है। वहीं सागर कलेक्टर ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक बच्चे की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे राहतगढ़ में स्कूली बस राहतगढ़- खुरई रोड पर ग्राम चंद्राकर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल राहतगढ़, सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल राहतगढ़ एवं लक्ष्य पब्लिक स्कूल राहतगढ़ के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइव कर रहा था। इसीलिए बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पलट गई। फिलहाल पुलिस और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी घायल बच्चों के इलाज के प्रबंध में जुटे हुए हैं।

0 Response to "स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त,1 बच्चे की मौत 38 घायल "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article